• Breaking News

    जौनपुर, सीड़ा की समस्याओं को लेकर डॉ0 प्रमोद के0 सिंह के नेतृत्व में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद को दिया ज्ञापन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र के सतहरिया में स्थित औद्योगिक क्षेत्र सीडा में व्याप्त असुविधाओ एवं उद्योगपतियों को उद्योग चलाने में हो रही समस्याओं को लेकर जिला काँग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ0 प्रमोद के0 सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जौनपुर सदर के सांसद श्याम सिंह यादव को नौ सूत्रीय मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपा । 

    सांसद को सौपे गए ज्ञापन में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सतहरिया में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी द्वारा स्थापित किए औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त असुविधाओ के चलते समस्याओं का अम्बार लगा है यहां पर स्थापित उद्योग धन्धे चौपट हो गए है । समस्याओं का अधिकारियों द्वारा समय से निराकरण न किए जाने से अधिकांश औद्योगिक इकाईयां बन्द हो चुकी है और पूर्वान्चल के इस औद्योगिक क्षेत्र से मजदूरों का पलायन हो चुका है । जिसके चलते क्षेत्रीय लोगो पर रोजी रोटी का संकट गहरा गया है । 

    उन्होंने अपनी नौ सूत्रीय मांगों जिसमे रेलवे लाइन न होने के कारण ट्रान्सपोर्ट की विकट समस्या को देखते हुए नीभापुर रेलवे स्टेशन से औद्योगिक क्षेत्र तक रेलवे लाइन बिछाने , औद्योगिक क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या को देखते हुए पुरउपुर तक सीवर लाइन बनवाए जाने , औद्योगिक क्षेत्र में लगे जर्जर विद्युत खम्बे , तार एवं अन्य उपकरण बदले जाने , सीडा क्षेत्र में उगी कंटीली बबूल की झाड़ करवाने एवं उचित साफ सफाई कराए जाने , हाल ही में बनाई गयी सीडा की सड़कों में बने गड्ढों को तत्काल मरम्मत कराने के साथ सड़को के निर्माण में हुई  व्यापक पैमाने पर की गयी धांधली की जाँच कराए जाने , सीडा औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किए जाने , सीडा कार्यालय में स्थायी राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति किए जाने , सीडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आवासीय भूखण्डों के फ्रीहोल्ड किए जाने के साथ सभी मानकों को पूरा करने के बाद भी सीडा औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्रीय औद्योगिक क्षेत्र का दर्जा न दिए जाने पर शीघ्र ही राष्ट्रीय औद्योगिक क्षेत्र का दर्जा प्रदान किए जाने की माँग शामिल है का ज्ञापन सौंपा गया । 

    ज्ञापन देने वालो में युवक काँग्रेस के सचिव अभिषेक शुक्ल , सौरभ तिवारी , शेर बहादुर सिंह , रवि शंकर यादव , नीरज सरोज , सन्दीप सरोज , जितेन्द्र सरोज , रवि कुमार बिन्द , अंकित सरोज , इरशाद खा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad