जौनपुर रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 12 यात्री घायल सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव के समीप हुई दुर्घटना
जौनपुर। सिकरारा थानान्तर्गत नेशनल हाईवे पर आनापुर गांव के मोड़ के पास बुधवार को एक रोडवेज बस व टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिपो बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। हादसे में एक महिला कांस्टेबल, परिचालक सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गये। हादसे से मौके पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार गोरखपुर बस स्टाप से जौनपुर डिपो की बस मंगलवार की रात लगभग 11 बजे प्रयागराज के लिये निकली। बस में 26 लोग सवार थे।
सुलगभग साढ़े सात बजे उक्त स्थान पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक टैंकर पटरी पर खड़ी अव्यवस्थित गाड़ियों के कारण अनियंत्रित होकर डिपो की बस से जा टकरायी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गये। बस में सवार कुशीनगर पडरौना के नरकटिया बाजार के मन्नू कुमार (26) पुत्र कन्हैया गौड़, रंजीत कुमार (22) पुत्र जय प्रकाश, कुशीनगर जिले के ही कुबेर निवासी चन्द्रभान सिंह (73), उनकी पत्नी शकुंतला देवी (70), पुत्र परविंदर कुमार (40), कुशीनगर निवासी राजू पटेल पुत्र राम मिलन पटेल, जनार्दन पुत्र नगीना पटेल, आजमगढ़ के ठेकमा बरदह निवासी महिला सिपाही माया देवी, परिचालक अरुण कुमार यादव (45) निवासी बदऊवां मड़ियाहूं, चालक धौहरजा दूबे (57) निवासी गांव उदयचंदपुर केराकत, गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र निवासी शेषमणि (30), पथरा बाजार पिपराइच निवासी प्रमोद कुमार मौर्य (40) घायल हो गये। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकरारा अरुण कुमार मिश्र ने पुलिस बल के साथ सभी घायलों को इलाज हेतु मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।