कोरोना वायरस वैक्सीन के बेहद करीब भारत, शुरू होने जा रहा है फेज-3 का ट्रायल
वैक्सीन की रेस में भारत भी उन गिने-चुने देशों में शामिल होने जा रहा है जिनका वैक्सीन तीसरे फेज में पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में तीन कोरोना वैक्सीन विकसित की जा रही है जिनका मानव परीक्षण अलग-अलग चरण में है। इनमें से एक वैक्सीन के लिए अंतिम चरण का परीक्षण मंगलवार या बुधवार से शुरु हो जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने मंगलवार को बताया कि देश में तीन वैक्सीन विकसित हो रहे हैं जिनमें से एक वैक्सीन के लिए मानव परीक्षण आज या कल से शुरू हो जायेगा और शेष दो वैक्सीन के लिए मानव परीक्षण पहले और दूसरे चरण में हैं। वैक्सीन के विकसित करने की दिशा में अच्छा काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि तीनों वैक्सीन को सही तरीके से विकसित की जा रही है। कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए पूरा खाका तैयार किया जा चुका है। वैक्सीन के प्रकारों को देखकर आगे की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी वैक्सीन की दो खुराक लेनी हो तो उसके अनुसार योजना तैयार होगी। वैक्सीन का अभियान देश का अभियान है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।