• Breaking News

    जौनपुर : कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या से चिन्तित ईओ ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

    मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : स्थानीय नगर क्षेत्र में दिन ब दिन कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने स्वयं नगर के विभिन्न मुहल्लों में पैदल भ्रमण कर नगर की साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
               
    इस दौरान अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई नायक होरीलाल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नगर की साफ सफाई में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होनी चाहिए इसी के साथ उन्होंने मच्छर रोधी दवा का छिड़काव एवं फागिग कराने के साथ समूचे नगर को बराबर सेनेटाइज कराने का भी निर्देश दिया । इसके पूर्व उन्होंने नगर के विभिन्न मुहल्लों में नामित किए कोरोना वारियर्स के साथ बैठक कर नगरवासियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया । निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल , जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को , लिपिक ओंकार नाथ मिश्रा , ज्ञानप्रकाश समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
               

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad