• Breaking News

    जौनपुर, रेस्क्यू टीम की लाख कोशिशों के बाद भी नही बची कुँए में गिरी नीलगाय

    मुंगराबादशाहपुर / जौनपुर : स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मादरडीह में बीते गुरुवार की देर शाम एक बिना मुँडेर के कुँए में गिरे एक नीलगाय को रेस्क्यू टीम की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बचाया जा सका।
                 

    बताते है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मादरडीह में स्थित एक मजार के निकट खेत मे एक बिना मुँड़ेर का कुआँ स्थिति है। जिसमें बीते गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े 8 बजे खेत मे भाग रहा एक नीलगाय जा गिरा। नीलगाय के कुँए में गिरने से हुई तेज आवाज से लोग सहम गए । ग्रामीण जब मौके पर जाकर देखे तो कुँए में गिरा एक नीलगाय तड़फड़ा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दिया। 

    मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस ने घटना से सतहरिया स्थित फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने अपने पास उपलब्ध संसाधनों से घंटो कड़ी मशक्कत किया लेकिन रेस्क्यू टीम को कोई सफलता नही मिल सकी। अन्ततः लाख कोशिशों के बाद भी कुँए में गिरे नीलगाय की मौत हो गयी।
    ad
    ad






                 


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad