• Breaking News

    यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की रविवार कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई. उन्होंने ये जानकारी ट्वीट कर दी. सिंह ने कोरोना के शुरुआती लक्षण के बाद शनिवार को टेस्ट करवाया था. ट्वीटर पर जानकारी देते हुये उन्होंने लिखा कि डॉक्टर की सलाह पर मैं अपने आवास पर होम क्वारंटीन हूं. इसके अलावा उन्होंने सभी से अपील की पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करें.


    प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुये लिखा कि ''मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले.''

    इसके अलावा उन्होंने लिखा कि ''डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूँ। मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करे''।

    प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना से मौत
    आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हो गया. उनका लखनऊ स्थित एसपीजीआई में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. कमला रानी यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं. कमला रानी को 2017 में घाटमपुर सीट से विधायक चुना गया था. वह 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित हो गई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad