• Breaking News

    जय श्री राम के जयकारे से गूंजा जौनपुर, प्रसाद का हुआ वितरण शहर सहित ग्रामीणांचलों में दीप जलाकर लोगों ने मनाया उत्सव


    जौनपुर। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष्य में धर्माचार्य एवं मठ मंदिर प्रमुख आचार्य श्री रविन्द्र द्विवेदी के सानिध्य में नगर के बजरंग घाट पर ब्राह्मणों द्वारा सुन्दरकाण्ड का 108 पाठ किया गया। धर्माचार्य, सम्पर्क प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद यमदग्निपुर काशी प्रान्त श्री द्विवेदी ने बताया कि पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होना हर्ष और उल्लास का विषय है। बजरंग घाट पर हनुमान जी के मंदिर में सभी ब्राह्मण एकत्र हुए। इसके बाद श्रीरामचरित मानस के सुन्दरकाण्ड का 108 पाठ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पं. राधेश्याम तिवारी व्यास जी, पं. धरणीधर मिश्र, पं. प्रेम शंकर शुक्ल, पं. राजीव तिवारी, पं. सुबाष दूबे, पं. देव नारायण मिश्र, पं. राम अभिलाष दूबे, पं. अखिलेश मिश्र, पं. ब्रह्मदेव पाठक, पं. अरूण शुक्ल, पं. रविन्द्र शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

    इसी क्रम में बुधवार को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के भूमि-पूजन के उपलक्ष्य में हिन्दु युवा वाहिनी नगर इकाई द्वारा नगर स्थित रुहट्टा हनुमान मंदिर में दीप उत्सव तथा पूजा अर्चना किया गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा गया। नगर संयोजक अनन्त कुमार साहू (राहुल), नगर संगठन महामंत्री विष्णु गोस्वामी ने बताया कि हमारे आराध्य भगवान श्रीराम जी जन्मभूमि के भूमिपूजन पर सुखद समय हमें देखने को मिल रहा है। उपाध्यक्ष आकाश मौर्य तथा नगर महामंत्री अभिजीत जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व नगर संयोजक सौरभ यादव, राहुल सिंह, रमन केडिया, अनुभव श्रीवास्तव, अभिषेक बरनवाल, राज दुबे, अंगद सिन्हा, अरुण साहू, आयुष वर्मा, सौरभ जायसवाल, सौरभ गुप्ता, रितेश जायसवाल, शेखर साहू आदि उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष सचिन जायसवाल सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    वहीं सिपाह मोहल्ले में 201 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित कर खुशियां मनायी गयी। इस अवसर पर शैलेश यदुवंशी, अंकुर मिश्रा, अनुराग सिंह, अतुल मिश्रा ने प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, विष्णु साहू, ऋषि श्रीवास्तव, विष्णु गौड़, आनंद साहू, सुजीत श्रीवास्तव, राजकमल निषाद, डा. रमेश चन्द्र गुप्ता, अंजू पाठक, धीरज मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा।
    शाहगंज संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रतिनिधि व सभासद प्रदीप जायसवाल ने परिवार के साथ अपने घर पर ही दीपक जलाकर उत्सव मनाया। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी श्रीश मोदनवाल के नेतृत्व में शाहगंज के नगर अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि सहित पदाधिकारियों ने नगर को पूरे तरीके से भगवामय किया। हर घरों पर झंडा लगाया गया। शाम को घर-घर में दीपक जलाकर उत्सव मनाया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad