आगरा, मां-बाप और इकलौते बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश
आगरा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह तीनों के शव जली अवस्था में घर के अंदर मिले। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास किया गया है। मरने वालों में पति, पत्नी और जवान बेटा शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल की है। मृतकों में रामवीर (55 साल), उनकी पत्नी मीरा और 22 वर्षीय इकलौता बेटा बबलू हैं। रामवीर मकान में ही परचून की दुकान चलाते थे। रविवार शाम को ही वो ससुराल से लौट कर आए थे। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे पड़ोस के लोग उनकी दुकान से सामान लेने आए।
दुकान बंद मिली। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन घर से कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने घर के अंदर झांका देखा तो धुआं निकल रहा था। अनहोनी की आशंका पर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खोला। पुलिसकर्मी घर के अंदर गए तो मंजर देखकर सन्न रह गए।
जली अवस्था में तीनों के शव
रामवीर, पत्नी मीरा और पुत्र बबलू के शव एक ही कमरे में जली हुई हालत में पड़े थे। बबलू और मीरा के हाथ बंधे हुए थे, जबकि रामवीर के गले में फंदा पड़ा हुआ था। तिहरे हत्याकांड की जानकारी पर आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए. सतीश गणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए।
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि नगला किशन लाल में एक ही परिवार के तीनों की हत्या हुई है। हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास गया है। किसने हत्या की है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। एडीजी ने दावा किया है कि घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।