जौनपुर, हिंदी के जाने-माने साहित्यकार व समीक्षक रहे डा. लाल साहब सिंह
Jaunpur Update Newsजौ
सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर के पूर्व प्राचार्य डा. लाल साहब सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गौरा गांव में उनके कनिष्ठ पुत्र डायरेक्टर स्विस बैंक अरुण कुमार सिंह द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों को अन्न वितरित किया गया।
अरूण कुमार सिंह के भतीजे एबीवीपी के जिला सह संयोजक सुजीत कुमार सिंह ने अन्न का वितरण किया। श्री सिंह ने बताया कि स्वर्गीय डा. लाल साहब सिंह का निधन बीते 28 जुलाई को हुआ था। वे हिंदी के जाने-माने साहित्यकार व समीक्षक रहे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पहले डिलीट उपाधि धारक थे। डा. सिंह ने 1965 में मुंबई यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग में टॉप किया एवं कुछ दिन तक वह ब्लिट्ज अखबार से जुड़े रहे। उन्होंने लंदन, इंग्लैंड, सिंगापुर, नेपाल व मारीशस सहित अनेक देशों की यात्रायें की। वर्ष 1972 से टीडी कालेज में प्राध्यापन किया। 1975 से 30 जून 2001 तक सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर के प्राचार्य रहे।
अपने कार्यकाल के दौरान सरकार की तरफ से मारीशस में भोजपुरी भाषा का नेतृत्व किया। उन्होंने करीब दो दर्जन से ज्यादा पुस्तकें लिखीं और 50 से ज्यादा लेख राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। वह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष रहे। उनके ज्येष्ठ पुत्र डा. अनिल कुमार सिंह शंभूगंज में प्रधानाचार्य हैं। दूसरे पुत्र डा. विजय कुमार सिंह टीडी कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

Ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।