• Breaking News

    Disha Salian Post Mortem Report: दिशा की मौत के वक्त की स्थिति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

    बॉलीवुड एक्टर Sushant Singh Rajput की मौत के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। Sushant Singh Rajput की पूर्व मैनेजर Disha Salian की मौत से जुड़ा नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Disha Salian की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जिस वक्त दिशा सालियान की मौत हुई तब उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे।

    बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस से दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी थी, जो उन्हें प्रदान नहीं की गई थी। दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक होने से इस केस में नया मोड आया है। मुंबई पुलिस ने तो बिहार पुलिस को यह बताया था कि दिशा के केस से जुड़ी फाइल डिलीट हो गई है। दिशा सालियान की मौत 8 जून को हुई थी। इसमें चौंकाने वाली बात यह रही कि दिशा सालियान का पोस्टमार्टम 11 जून को किया गया था। दिशा का पोस्टमार्टम दो दिनों बाद क्यों किया गया, इसका कोई जवाब मुंबई पुलिस ने नहीं दिया है। दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई कि उनके सिर में चोट लगी थी, इसके अलावा की तरह की अप्राकृतिक चोटें भी लगी थी। मौत का कारण 14वीं मंजिल से गिरना बताया गया। यह खबरें भी सामने आई कि उनके साथ कुछ गलत हुआ था जिसकी वजह से उन्होंने जान दी। वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने तो आरोप लगाया था कि दिशा का रेप किया गया और फिर उसकी हत्या की गई।
    Disha Salian के एक दोस्त ने बताया कि दिशा सालियान की मौत वाली रात क्या हुआ था। वहीं उसी रात की पार्टी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें Disha Salian डांस कर रही हैं और खुश नजर आ रही हैं। Disha Salian की आखिरी रात की कहानी बताने वाला शख्स एक टेलेंट मैनेजर है, जो सुशांत सिंह के साथ भी काम कर चुका था। उसी रात Disha Salian ने कथित रूप से 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
    Disha Salian ने शराब पी रखी थी। अचानक उन्होंने यह शिकायत करना शुरू कर दी कि कोई भी उनकी परवाह नहीं करता है। यह कहते हुए वे अपने कमरे में चली गईं और खुद को अंदर बंद कर लिया। जब Disha Salian ने बहुत देर तक दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। इसके बाद पता चला कि Disha Salian ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब तक वे नीचे पहुंचते, वॉचमैन ने पुलिस को फोन कर दिया था। इस दोस्त ने बताया कि तब तक भी Disha Salian जिंदा थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत करार दे दिया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad