IPL 2020 को मिली भारत सरकार की हरी झंडी, 10 नवंबर को UAE में होगा फाइनल
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग खत्म हो चुकी है. BCCI के मुताबिक IPL के लिए भारत सरकार ने अनुमति दे दी है. आईपीएल का फाइनल शेड्यूल तय हो गया है. अब यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में खेला जाएगा.
इसके अलावा BCCI ने साफ किया है कि महिलाओं का IPL भी खेला जाएगा. IPL के सभी प्रायोजक बरकरार हैं, जिसका मतलब है कि आईपीएल के मुख्य प्रायोजक के रूप में चीनी स्पॉन्सर वीवो बरकरार रहेगा.
टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा. IPL फाइनल 10 नवंबर को कराया जाएगा, जिससे प्रसारकों को दिवाली के हफ्ते का फायदा मिलेगा. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे.
बीसीसीआई के अधिकारी ने साफ किया कि इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे. अधिकारी ने कहा, 'हमने आईपीएल के नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का फैसला किया है जो कि पहले रात 8 बजे था. शाम के मैच हम इस बार 7:30 बजे शुरू करेंगे.
विज्ञापन



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।