जौनपुर के लाल का भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में है जलवा #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
केराकत / जौनपुर । जौनपुर की माटी इतनी ऊर्जावान है कि प्रतिभावान कलाकारों की एक बड़ी खेप हर क्षेत्र में सफलता के झण्डे बुलंद कर रही है। रूपहले पर्दे पर शिराज-ए-हिन्द के कई लाल अपनी कामयाबी का डंका बजा रहे हैं। एक कहावत है कि रुकावटें आती है सफलता की राहों में ये कौन नहीं जानता.. फिर भी वह मंज़िल पा ही लेता है, जो हार नहीं मानता.. उक्त मसल को चरितार्थ किया गरीब किसान परिवार के बेटे गौतम गोविंदा ने.. जिसने छोटे से गांव से मायानगरी में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में अपने आप को स्थापित किया है।
जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर केराकत तहसील अंर्तगत सेनापुर गांव निवासी सुभाष कनौजिया के तीन बेटो में दूसरा बेटा गौतम कनौजिया उर्फ गौतम गोविंदा जिसे बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था। सेनापुर विद्यालय से अपनी शिक्षा दीक्षा पूरी कर 2006 में सपनो की नगरी मुंबई में जाकर अपनी किस्मत को आजमाने लगे। उनके सामने सबसे बड़ी समस्या रोजी रोटी की थी तो वह न्यूरोथेरपी का काम करने लगे।
गौतम बताते हैं कि न्यूरोथैरेपी प्राकृतिक चिकित्सा की थेरेपी होती है जो हड्डियों, जोड़ो, मांसपेशियों, रक्ततंत्र एवं नाड़ी तंत्र पर काम करती है यह शरीर के विभिन्न निष्क्रिय अंगो की सक्रियता बढ़ाने में सहायक है। इसी दौरान उनके भाग्य को पलटते देर नही लगी एक दिन भोजपुरी अभिनेत्री नगमा की सेक्रेटरी सुनित्रा लाल से मुलाकात हुई उन्होंने हिंदी फिल्मों की सुपरस्टार रीना राय से मुलाकात कराई !रीना राय ने खुद अपने निवास पर बुलाकर अपने जमाने मसहूर डारेक्टर व एक्टिंग मास्टर भीम सिंग थापा से एक्टिंग के गुण सिखाई ! बाद में भोजपुरी फ़िल्म रिहाई में अभिनय करने का मौका दिलाया।
इस बाबत जब लॉकडाउन के दौरान अपने पैतृक आवास आये गौतम गोविंदा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में आने के लिए काफी संघर्षो का सामना करना पड़ा। आज मैं जो कुछ भी हूँ अपने माता पिता के आशीर्वादों से हूं अभी तक लगभग एक दर्जन फिल्मो में काम किया हूं मेरी आने वाले फिल्मो में इंग्लिश बोला ए बलमुवा, नागिनिया, पियवा हिंदुस्तानी व डायन है और मैं भोजपुरी डारेक्टर रितेश ठाकुर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी कर रहा हूं। अभी तक मैं आदित्य ओझा, दिनेश लाल यादव निरहुवा, प्रमोद प्रेमी इत्यादि लोगो के साथ काम करने का मौका मिला। भविष्य में मेरी तमन्ना है की मैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन व भोजपुरी के महानायक रवि किशन के साथ काम करने का मौका मिला तो मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझूँगा ।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।