• Breaking News

    दुल्हन की तरह सजा मां शीतला चौकियां का दरबार #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में बुधवार को धूमधाम से उत्सव मनाया गया। अयोध्या में भव्य भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तत्वावधान में किया गया जिससे पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से मुख्य 175 साधु संत, वरिष्ठ लोगों को शामिल किया गया। 


    भूमि पूजन होने से देश भर में दीपावली जैसा माहौल बना हुआ है। मां शीतला चौकियां धाम में भी मन्दिर परिसर को आकर्षण फूलों, 1111 दीपों व रंगोली से सजाया गया। शाम को मां शीतला का भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही चारों ओर दीपक की रोशनी से मंदिर परिसर जगमग हो गया। वहीं सभी लोगों ने घर में दीपोत्सव मनाया। मन्दिर परिषद के अंदर मात्र 4 लोगों ने मंदिर गर्भगृह व परिषद को सजाया व सामाजिक दूरी बनाकर सजाते नजर आये।

     शाम 6.30 बजे दीप प्रज्वलित मुख्य कार्य सेवकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मन्दिर प्रबंधक अजय पंडा, अनिल साहू, विनय त्रिपाठी, सचिन गिरी, विनय गिरी, दीपक राय, अतुल, गुड्डू पंडा, प्रवीण पाण्डेय, राहुल मोदनवाल, हिमांशू शर्मा, आकाश गिरी, विनय सैनी, बृजेश माली, रंजीत पंडा, गप्पू प्रजापति, संदीप सैनी, राहुल गिरी, सुजीत त्रिपाठी, पवन, वीरू उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad