• Breaking News

    जौनपुर, एकलौता बेटा देश के लिए हुआ शहीद #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    सिरकोनी / जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में क्षेत्र का लाल शहीद हो गया है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया है। वहीं, सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है।


    जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इजरी निवासी जिलाजीत यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र स्व.कांता यादव पुलवामा में मंगलवार की रात आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ है। जवान आरआर 53 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे। उनके एक साथी को भी गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को भी मार गिराया है। सुबह जवान के शहादत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। जिलाजीत की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उनका सात माह  का बेटा भी है। वहीं, शहीद के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। 

    जिलाजीत अपने पिता के इकलौते बेटे थे। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली की पुलवामा जिले के कामराज़ीपोरा में एक बाग में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि कार्रवाई के दौरान जिलाजीत जवान शहीद हो गया है, लेकिन एक आतंकी भी मारा गया । सुरक्षाबलों ने फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। घटनास्थल से एक-47, ग्रेनेड के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। जिन्हें सेना ने कब्जे में ले लिया है।
    ad

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad