• Breaking News

    जौनपुर, नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने किया पौधरोपण #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में शिया इंटर कालेज ग्राउंड के किनारे पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


    इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। उन्होंने व्यवसाईयों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील किया। विशिष्ट अतिथि शिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अलमदार नजर ने कहा कि आज जिस प्रकार पूरे विश्व में वृक्ष की आवश्यकता है। उसमें भारत बहुत पीछे खड़ा है। इस प्रकार के कार्यक्रम से व्यापारियों में जागरूकता आएगी। प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने नगर टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना किया। जिला महामंत्री रवि मिंगलानी एवं युवा जिलाध्यक्ष व युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरि ने कहा कि वृक्ष को हमें अपने अभिभावक की तरह सम्मान देना चाहिये। 

    इस अवसर पर मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रजा खान, जाकिर साहब, मुन्ना लाल अग्रहरी, आनंद कुमार साहू, अनिल कुमार वर्मा, संजीव जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अजय देवा, डीके अग्रवाल, सुरेश कुमार शर्मा, राकेश जायसवाल, हाफिज शाह, नीरज शाह, राहुल गुप्ता, अमितोश कुमार आदि उपस्थित रहे। स्वागत नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। संचालन सहकोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल एवं आभार नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि ने व्यक्त किया।
    ad

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad