• Breaking News

    जौनपुर, सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क खुदाई से आवागमन हो रहा वाधित #JaunpurUpdateNews

     Jaunpur Update News
    संवादाता गंगेश बहादुर सिंह 
    सुजानगंज (जौनपुर) - स्थानीय क्षेत्र के कोतावं पुल से लेकर घटम सराय ग्राम सभा तक कुछ वर्षों पूर्व ही पीडब्ल्यूडी के तहत सड़क निर्माण हुआ था जिसे गांव के ही लोगों द्वारा जल निकासी हेतु किसी संबंधित अधिकारी को सूचित किए बगैर सड़क की खुदाई कर डाली। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार राम प़वेश सिंह पुत्र स्व० लाल बिहारी सिंह निवासी सराय घाटम पोस्ट बेलवार ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं जिलाधिकारी जौनपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया की मेरे बगल के रहने वाले हर्षु प्रसाद तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी के द्वारा पीडब्ल्यूडी की पीच रोड तोड़कर अवैध निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। जोकि गांव में आने जाने के लिए यह सड़क मार्ग ही एक मात्र रास्ता है जिससे ग्रामीणों को आने जाने में बहुत बड़ी व्यवधान उत्पन्न हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई पीच सड़क तोड़कर अवैध निर्माण के प्रयास को संज्ञान में लेते हुए विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता दिनेश भास्कर ने मौके का निरीक्षण किया तथा पीच रोड खुदाई करने वालों के ऊपर कोई कार्रवाई न करते हुए मूकदर्शक की भूमिका निभाते हुए बैरंग वापस हो गए जिसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक अभियंता दिनेश भासकर ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा बिना विभाग को सूचना दिए ही लगभग 15 से 20 फुट तक सड़क की खुदाई कर दी गई है जिसकी सूचना अधिशासी अभियंता को दे दी गई तथा पीच रोड की खुदाई कर क्षतिग्रस्त करने के लिए कोई  अनुमति विभाग द्वारा प्रदान नहीं कीया गया है उन्होंने बताया कि सड़क को खोद कर क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी सड़क की मरम्मत कब तक कराई जाएगी कि सवाल पर उन्होंने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं हमने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad