• Breaking News

    जौनपुर, नदी में नहाते वक्त दो चचेरे भाई समेत तीन किशोर डूबे #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - नगर में आज यानी रविवार दोपहर बसुही नदी में नहाते वक्त दो चचेरे भाई समेत तीन किशोर डूब गए। नहाते वक्त वे मोबाइल से फोटो ले रहे थे। इसी बीच वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी छानबीन के बाद भी उनका पता नहीं लग सका है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से डूबे किशोरों की खोज में जुटी है। 


    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा बसीरपुर गांव के कुछ लोग करीब दो किमी दूर ठाठन गोपालापुर गांव के पास से गुजर रही बसुही नदी के रामघाट पर मछली पकड़ने गए थे। घाट पर पहुंचने के बाद विशाल(15) पुत्र रमाशंकर, चचेरा भाई निलेश पुत्र दयाशंकर और गांव का ही किशोर सूर्य प्रकाश पुत्र रमाशंकर दो अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि नहाने के दौरान वह मोबाइल से सेल्फी भी लेने लगे। किनारे पर पानी कम था, लेकिन सेल्फी के चक्कर में वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 

    दो किशोर तो किसी तरह नदी से बाहर आ गए, पर विशाल, निलेश और सूर्यप्रकाश डूब गए। किनारे मछली मार रहे लोगों ने जब शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। डूबे किशोरों की लोगों ने काफी तालाश की लेकिन खबर लिखे तक सफलता नहीं मिल सकी थी। घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विशाल कक्षा 10वीं और निलेश 11वीं का छात्र है। वहीं सूर्यप्रकाश ने इसी वर्ष दिल्ली से इंटर पास किया है। लॉकडाउन में वह गांव आया था।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad