• Breaking News

    जौनपुर, शिक्षक अनुराग गुप्ता पर हमले को लेकर शिक्षक संघ गम्भीरः अनिल यादव #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    बक्शा/बदलापुर, जौनपुर। अनुराग गुप्ता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सराय त्रिलोकी विकास खण्ड बक्शा को विद्यालय से लौटते समय अज्ञात हमलावरों द्वारा किये गये जानलेवा हमले को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गम्भीर हो गया। 


    जिलाध्यक्ष अनिल यादव के अनुसार अनुराग गुप्ता प्रतिदिन की भांति बीते 28 अगस्त को बच्चों के नामांकन में वृद्धि हेतु अभिभावकों से सम्पर्क करने के पश्चात बदलापुर लौट रहे थे। रास्ते में डड़वा नहर के पास मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने अनुराग को घेर लिया और लाठी-डण्डे से मारपीट कर घायल कर दिया। 

    इसी को लेकर जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने जिला मंत्री डा. भानु प्रताप राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष कप्तान, बदलापुर अध्यक्ष उमेश मिश्रा, मंत्री राय साहब यादव के साथ थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से घायल अध्यापक का मेडिकल करवाकर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। वहीं थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad