• Breaking News

    जौनपुर, वैश्य एकता परिषद ने व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष का किया अभिनन्दन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update Newsजौनपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद बैंकर की अध्यक्षता में नगर उद्योग ब्यापार मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल का माल्यार्पण और पुष्प भेंट करके अभिनन्दन किया गया। 


    नगर के गल्ला मंडी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि, महामंत्री उत्तरी आनंद साहू, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा तथा डीके अग्रवाल का भी स्वागत किया गया। 

    इस दौरान अरविन्द बैंकर ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जायसवाल को बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि वैश्य एकता परिषद सदैव व्यापार मंडल के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज जायसवाल ने कहा कि हमारे बीच के वैश्य परिवार के ही पदाधिकारी को नगर अध्यक्ष बनाया जाना यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है। 

    व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि परिषद द्वारा मिले इस सम्मान को मैं जीवन भर याद रखूंगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्याम चंद्र अग्रहरि, नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल, ऋषिदेव साहू, हेमंत जायसवाल, अवधेश गिरि, अश्वनी जायसवाल, धीरज साहू, राहुल, अतुल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज जायसवाल ने किया तो लोगों के प्रति आभार अतुल गुप्ता ने व्यक्त किया।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad