• Breaking News

    जौनपुर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थगित समस्त यूजी-पीजी परीक्षाएं दो सितंबर से होंगी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर।
    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थगित समस्त यूजी-पीजी (स्नातक-स्नातकोत्तर) व सेमेस्टर परीक्षाएं अब 17 अगस्त की बजाय दो सितंबर से होंगी। यह फैसला कोविड-19 के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया है। 



    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीए, बीएससी, बीकॉम व बीएससी एजी, स्नातकोत्तर एमए, एमएससी, एमकॉम व एमएससी एजी, बीएड, एमएड, एलएलबी, एलएलएम, बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षा को शासन ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस व लॉकडाउन के चलते मार्च में ही स्थगित कर दिया था। इसके बाद परीक्षा की तिथि कई बार घोषित की गई लेकिन शासन ने परीक्षा कराने की अनुमति किसी भी विश्वविद्यालय को नहीं दिया। 

    बीते माह जारी गाइड लाइन के मुताबिक शासन ने विश्वविद्यालयों को अपनी सुविधा अपने तरीके से परीक्षा कराने की सहूलियत दी थी। जिसके बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने यूजी-पीजी व सेमेस्टर परीक्षा आगामी 17 अगस्त से कराने का निर्णय लिया था। जल्द ही परीक्षा समय सारणी भी जारी होने वाली थी। शासन ने स्कूल-कालेज को 31 अगस्त तक बंद करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी अपने फैसले में परिवर्तन करते हुए समस्त यूजी-पीजी व सेमेस्टर परीक्षाएं 17 अगस्त की बजाय दो सितंबर से प्रस्तावित कर रखा है।
    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad