• Breaking News

    जौनपुर, शिविर लगाकर मेडिकल स्टोर संचालकों, व्यवसाइयों समेत ७५ लोगों का लिया गया कोरोना सैम्पल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    धर्मापुर, जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुधवार को धर्मापुर बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर कैम्प लगाकर बाजार के मेडिकल स्टोर संचालक व व्यवसाइयों का सैम्पल लिया गया। 


    पीजीआई लखनऊ से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही पता चल सकेगा कि आज के सैम्पल जांच में कितने पाजिटिव मिले और कितने निगेटिव। बता दें कि धर्मापुर बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बुधवार को दोपहर को सीएचसी अधीक्षक चोरसंड डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड १९ सैम्पल जांच कैंप लगाया गया। 

    इस दौरान कैंप में धर्मापुर बाजार के अंतर्गत आने वाले मेडिकल स्टोर संचालक, सब्जी विक्रेता, चाय पान के दुकानदार, इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार, सैलून संचालकों समेत ७५ लोगों का कोरोना सैम्पल जांच नमूना लिया गया। इस दौरान बाजार के कुछ अन्य लोगो ने भी जिसको कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी, उनका भी सैम्पल लिया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बाजार से लेकर गांव तक कैंप लगाने का निर्देश है। जिसमे संदिग्ध व्यक्तियों और व्यवसासियों का जांच किया जा रहा है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुमित्रा, डॉ. जितेंद्र, आदित्य नारायण तिवारी, शीतला यादव, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad