• Breaking News

    जौनपुर, विशेष स्वच्छता अभियान रैली को ईओ ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News



    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के क्रम में गुरुवार को दिन में लगभग 2 बजे आयोजित स्वच्छता रैली को नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया । 


    रैली नगर पालिका परिषद प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य चौराहे एवं मुख्य बाजार से होते हुए मछलीशहर रोड होकर नगर पालिका में पहुँच कर समाप्त हुई । स्वच्छता रैली में शामिल नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से प्रतिबन्धित पालीथीन कैरीबैग , थर्माकोल से बनी प्लेट आदि एवं प्लास्टिक की गिलास सहित अन्य उत्पादों का प्रयोग न करने के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के उपायों को बताते हुए नगरवासियों को जागरूक किया । साथ ही लोगो को अपने घरों तथा आसपास विशेष साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जिससे कोरोना वायरस की महामारी की लड़ाई पर जीत हासिल किया जा सके । 


    इस दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन , रोडवेज बस स्टेशन , मुख्य चौराहे सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र कूड़े का निस्तारण किया गया । रैली में राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल , जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को , लिपिक ओंकार नाथ मिश्रा , ज्ञान चन्द्र , भरतलाल , सफाई नायक होरीलाल समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल रहे ।


    ad

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad