जौनपुर, हादसे में मौत होने पर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर पुलिस पर किया पथराव #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जलालपुर, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्थानीय चौराहे पर गुरुवार को सुबह आशापुर नहोरा के ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में आकर हाईवे सड़क को जाम कर दिया जिससे वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं। जाम की वजह से अबुसेन निवासी गुरैनी खेतासराय के साथ कई लोग मरीजों को लेकर जाम में फंसे पड़े थे। पुलिस वालों के लाख समझाने के बावजूद लोग जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए लेकिन पुलिस अन्तिम समय तक समझाने का प्रयास करती रही। जाम समाप्त करना तो दूर, भीड़ में मौजूद महिला एवं पुरुष पुलिस को गाली देते हुए उनके ऊपर पत्थर मारने लगे। एकाएक पथराव होने से पुलिस अपनी बचाव करते हुए पीछे भागने लगी। फिर भी थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह समेत लगभग आधा दर्जन पुलिस के लोग घायल हो गये और कुछ पत्थर मीडियाकर्मियों को भी चोट लगी।
इसके बाद मौके पर मौजूद केराकत के इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह, जफराबाद थानाध्यक्ष मदन लाल, चौकी इंचार्ज पराऊगंज युगल किशोर राय समेत सभी पुलिस कर्मी हेलमेट लगाकर एक साथ आगे बढ़कर पत्थर मारने वाली भीड़ को दौड़ा लिये। तब सभी लोग भाग लिए और पुलिसवालों ने जाम में फंसी सभी गाड़ियों को निकाल कर जाम समाप्त करा दिया। बताते हैं कि बुधवार की रात्रि आशापुर थाना जलालपुर निवासी विनय यादव अपनी ट्रैक्टर पर ईंट लेकर वाराणसी जनपद में बेचकर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाकर वापस आ रहे थे।
इसी दौरान असबरन के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गयी जिससे ट्रैक्टर पर विनय के साथ बैठा गुलाब राजभर 32 वर्ष पुत्र दूधनाथ राजभर निवासी आशापुर लड़खड़ा करके नीचे गिर गया जिसकी ट्रैक्टर दबने से मौत हो गयी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होने के कारण पीछे से आ रही बोलेरो भी लड़कर छतिग्रस्त हो गयी। बोलेरो में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बात से नाराज गुलाब के परिजन व ग्रामीणों ने चौराहे पर भारी संख्या में आकर हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने शव को गायब करा दिया है और ट्रैक्टर ड्राइवर को बचाने के लिए कार्यवाही नहीं कर रही है।
थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गयी है और ड्राइवर के ऊपर कार्यवाही भी कर दी गयी है। सभी कानूनी कार्यवाही किया जा चुका है। हाईवे जाम करने का कोई औचित्य ही नहीं है। हाईवे जाम करने वालों के ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी। उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक तथा क्षेत्राधिकारी केराकत अजय श्रीवास्तव भी मौके पर मौजूद थे।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।