• Breaking News

    जौनपुर, पूविवि के विकास में संग चलने वालों का स्वागतः प्रो. निर्मला मौर्य #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य का अभिनन्दन समारोह उनके शिष्य एवं शुभेच्छु गण द्वारा किया गया। 



    इस मौके पर कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि वे कभी भी पद का गरूर नहीं करेंगी। विवि की विकास यात्रा में साथ जो भी चलेगा, उसका स्वागत है। विवि को एक नई पहचान दिलाने के लिए आगामी 3 वर्षों का एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। विवि की प्राथमिकता नई शिक्षा नीति को अंगीकार कर विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सुलभ कराना है। यहां तक पहुंचने के प्रयास में उनके माता-पिता और पति के साथ उनकी सासू मां का भी हाथ रहा जिन्होंने उन्हें अध्ययन अध्यापन के लिए हमेशा प्रेरित किया। इन्हीं कारणों से प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आशीर्वाद देकर उन पर भरोसा किया। कार्यक्रम का संचालन उनकी शिष्या डा. सुधा त्रिवेदी ने करते हुए उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

    कुलपति जी का जीवन परिचय एवं उपलब्धियों के बारे में उनके शिष्य डा. मनोज सिंह ने बताया। उच्च शिक्षा एवं शोध संस्थान, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा मद्रास में उनके सानिध्य में काम करने वाले प्रो. अवनीश कुमार व डा. मंजू रस्तोगी ने बताया कि प्रो. निर्मला मौर्य सबकी प्रिय गुरु, स्नेही अभिभावक, विदुषी मार्गदर्शक होने के साथ वात्सल्य एवं विम्रता की साक्षात् देवी हैं। 

    इस आयोजन में प्रो. केसरी लाल वर्मा कुलपति रायपुर विश्वविद्यालय, प्रो. नंद किशोर पांडेय केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा, प्रो. चन्द्रकला त्रिपाठी बीएचयू, डा. संत प्रसाद माथुर पूर्व पुलिस महानिदेशक तमिलनाडू, प्रो. उषा सिन्हा, श्रीएस श्रीनिवासन के साथ उनके पिता पूर्व कुलपति प्रो. सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, भाई प्रो. साकेत कुशवाहा कुलपति राजीव गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय ईटानगर अरुणाचल प्रदेश, छोटे भाई उत्तर प्रदेश के जाने-माने आर्किटेक्ट अनुराग कुशवाहा ने अपने पारिवारिक अनुभवों एवं जीवन संघर्षों को साझा किया। 

    इस अवसर पर पूविवि के प्रो. विक्रम देव शर्मा, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. देवराज सिंह, मीडिया प्रभारी डा. राजकुमार, सह मीडिया प्रभारी डा. सुनील कुमार, एनएसएस कोआर्डिनेटर राकेश यादव, डा. सुजीत कुमार, डा. अमरेन्द्र कुमार सिंह, डा. धर्मेन्द्र सिंह, अन्नू त्यागी, डा. जान्हवी, करुना निराला, विशेष कार्याधिकारी डा. केएस तोमर आदि ने भी हिस्सा लिया।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad