• Breaking News

    जौनपुर, शराब के नशे में सिपाही ने की चौकी के दीवान की पिटाई, घण्टो मचाया तांडव #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जलालपुर - थाना अंतर्गत पराऊगंज चौकी में शराब के नशे में धुत के सिपाही ने चौकी में ही दीवान की पिटाई कर दी। और घंटो शराब के नशे में चौकी पर किया तांडव। मामले की जानकारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है । अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मामले की जांच कर कार्यवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है।


    जलालपुर थाना अन्तर्गत पराऊगंज चौकी में रविवार की रात शराब के नशे में धुत चौकी के सिपाही रमेश यादव ने चौकी में ही किसी बात पर विवाद करते हुए चौकी के ही दीवान जशवंत सिंह को भद्दी-भद्दी गाली देने लगा। जब दीवान ने इसका विरोध किया तो नशे में धुत सिपाही ने लात घुसो से जमकर दीवान की पिटाई कर दी। 

    चौकी में ही मारपीट घटना से पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। चौकी के अन्य सिपाहियों ने किसी तरह दीवान को नशे में धुत सिपाही से बचाया। लेकिन नशे में धुत सिपाही ने घंटो उत्पात मचाया और पूरे विभाग को शर्मसार किया। वही घटना के बाद पुलिस महकमा मामले को दबाने की कोशिश में लगा है।

    पराऊगंज चौकी का सिपाही यह सिपाही आए दिन चौकी में ड्यूटी के दौरान शराब पिता है। जिस दीवान की पिटाई की गई है उसको आँख से कम दिखाई देता है। आरोप यह भी है कि कुछ माह पूर्व भी आरोपी सिपाही ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज और एक दीवान को भी गाली दिया थी। 

    घटना को लेकर क्षेत्र में लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना के संदर्भ में सीओ केराकत अजय श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है, पता करता हु अगर इस तरह का कोई मामला हुआ है तो जांच कर आरोपियों के खिलाफ़ कार्यवाई की जायेगी।
    विज्ञापन

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad