• Breaking News

    जौनपुर, लाखों के माल पर हाथ साफ कर चम्पत हो गये चोर #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील अन्तर्गत बड़नपुर (सेनापुर) में बीती रात चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर चम्पत हो गये। बताते चलें कि विराधे चौहान पुत्र मुन्नर चौहान अपने परिवार के साथ रोज की भांति खाना खाकर सो गए थे। 


    आधी रात बीत जाने के बाद चोरों ने घर में लगे जंगले के सहारे घर में दाखिल होकर घर में रखे सूटकेस व बक्से को लेकर गैलरी के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर पास के ही बजरे के खेत में ले जाकर उसमें रखा 2 जोड़ी नाक व 2 जोड़ी कान का कनफूल, चानी, पैजनी आधा किलो, झुमका, चैन, मंगलसूत्र, कान का आयरन, एक पीस कड़ी, मोबाइल, 2 हजार नकदी सहित जिसकी कुल तकरीबन कीमत 2 लाख बतायी जा रही है, लेकर चम्पत हो गये। 

    सुबह जब नींद खुली तो सामान बिखरा देख पैरों तले से जमीन खिसक गयी। आनन-फानन में सामानों की तलाश की गई तो घर में सामान को न पाकर पूरा परिवार दंग रह गया। देखते ही देखते चोरी की घटना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। ग्राम प्रधान रमेश की मौजूदगी में 112 नंबर फोन करके पुलिस को सूचित किया गया। 

    पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। जहां चोरी की लगातार हो रही घटना से पूरा गांव भय के साए में जीने को मजबूर है, वहीं सेनापुर गांव चोरों का आशियाना बना हुआ है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से चोरों के हौंसले लगातार बढ़ रहे हैं।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad