जौनपुर, आयी जहरा की सदा या हुसैन अलविदा... #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। जनपद में रविवार को गमगीन माहौल में यौमे आशूरा मनाया गया। शनिवार की रात शिया बाहुल्य मोहल्ले में लोगों ने अपने घरों के अजाखानों को सजा करके हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए नौहा मातम के साथ आंसूओं का नजराने पेश किया।
गौरतलब है कि इस साल महामारी के चलते जुलूस व ताजिया नहीं निकाला जा सका जिसकी मायूसी अजादारों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी। हालांकि अजाखानों में मजलिसे शामे गरीबां आयोजित हुईं जहां सोशल डिस्टेन्स के साथ मातमी अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला के शहीदों को पुरसा दिया।
नगर के सदर इमामबारगाह, चहारसू चौराहे, शाहअबुल हसन भंडारी, बलुआ घाट, सिपाह, कटघरा, रिजवी खां, पुरानी बाजार, ताड़तला, बारा दुअरिया, अहियापुर, पान दरीबा के अजादारों ने अपने घरों के अजाखानों को सजा करके अलम, ताबूत व ताजिए रखा। रविवार को भोर में अलविदा नौहा पढ़ने के बाद अजादारों ने नमाज-ए-आशूरा पढ़ा। शाम को मजलिसे शामे गरीबां इस बार आनलाइन हुई जिसको जाकिर कैसर नवाब ने खेताब किया।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।