• Breaking News

    जौनपुर, संघर्ष की राह पर शिक्षक संगठनः रमेश सिंह #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश सिंह ने शुक्रवार को पदाधिकारियों के साथ दो सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान रमेश सिंह ने कहा कि आगामी 9 अगस्त को क्रान्ति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अपनी दो प्रमुख मांगों अप्रैल 2005 के पूर्व की पेंशन व्यवस्था की बहाली एवं वित्तविहीन शिक्षकों को सेवा नियमावली के साथ उचित मानदेय को पूरा कराने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। 



    उन्होंने कहा कि यह मांगंे शिक्षकों, कर्मचारियों की अस्मिता से जुड़ी हैं। प्रदेश मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि केवल दिखावे के लिए संघर्ष करने वालों का जमाना अब लद चुका है। नौजवान शिक्षकों की लड़ाई अब नौजवानों को ही लड़नी पड़ेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रान्तीय मंत्री डा. राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, जिला मंत्री तेरस यादव, अतुल कुमार सिंह मुन्ना, मो. आजम खान, गजाधर राय, सुनील कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह ‘सिरसी’, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad