• Breaking News

    जौनपुर, लायंस व लायनेस क्लब क्षितिज के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर किया पौधरोपण #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। लायंस क्लब इंडिया के ग्रीन इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत लायंस क्लब क्षितिज व महिला विंग लायनेस क्लब क्षितिज द्वारा अध्यक्ष दिलीप सिंह व लायनेस अध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत घर-घर जाकर पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में पदाधिकारियों ने रवि मिंगलानी व चंद्रशेखर जायसवाल के घर विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। साथ ही आसपास के घरों में भी विभिन्न प्रकार के 60 पौधे वितरित किये गये। 



    श्री सिंह ने कहा कि लोगों में पौधे लगाने के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो। लोग लायंस क्लब के ग्रीन इंडिया मिशन का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक पौधे लगाए व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। सरिता मिंगलानी व पूनम जायसवाल ने घरों में जाकर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। 

    इस अवसर पर शशांक सिंह रानू, संजीव जायसवाल, जय किशन साहू, कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। आभार सचिव विष्णु सहाय ने व्यक्त किया।
    ad

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad