जौनपुर, बैंक पर तैनात सिपाही खाताधारकों से करते हैं दुर्व्यवहार #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
शाहगंज, जौनपुर। जब से कोरोना काल शुरू हुआ है तब से न जाने कितने लोगों का रोजगार चला गया। कितने लोगों की आमदनी आधी हो गयी। कुछ तो ऐसे भी जो दाने-दाने के मोहताज हो गए।
ऐसे ही लोगों में जिन्होंने बैंकों में कुछ जमा पूंजी रखी हुई थी, उसी से अपना काम चला रहे हैं। इंसान तो वैसे ही कोरोना महामारी को लेकर परेशान है। ऊपर से नगर के कुछ बैंककर्मी कोरोना गाइडलाइन के पालन के नाम पर खाताधारकों से दुर्व्यवहार करके उन पर और कुठाराघात करते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार की सुबह स्थानीय नगर के जौनपुर मार्ग पर स्थित यूनियन बैंक के गेट पर देखने को मिला जहां कोरोना गाइडलाइन के नाम बैंक में तैनात दो सिपाही और एक होमगार्ड खाताधारकों से दुर्व्यवहार करता नजर आया।
शोसल डिस्टेंसिंग और मास्क के नाम पर गेट पर तैनात सिपाही दो महिला और दो पुरुषों को अंदर जाने के लिए ही गेट खोलते कुछ ग्रामीण जो मुंह पर गमछा बांधे हुए थे। उनको अंदर जाने की अनुमति ही नहीं देते और बैंक के गेट पर ही सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आई। गेट पर भारी-भरकम भीड़ होने के बाद भी वही सिपाही जो मास्क के नाम पर खाताधारकों को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। वहीं सिपाही खुद बिना मास्क के नजर आये। खाताधारकों से इनके इस व्यवहार से खाताधारकों में काफी नाराजगी देखी गयी।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।