मुस्कुराएगा इंडिया इनीशिएटिव अभियान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला पहला स्थान | #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मई व जुलाई माह में मुस्कुराएगा इंडिया इनीशिएटिव अभियान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पहला स्थान मिला है। इस पर विश्वविद्यालय के सफल कार्यक्रम अधिकारियों को कुलपति समेत सभी अधिकारियों ने बधाई दी।
बता दें कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोविड-19 महामारी में लोगों को भय मुक्त एवं जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में मुस्कुराएगा इंडिया इनीशिएटिव अभियान मई माह से पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। मई व जुलाई माह में पूरे प्रदेश में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो कार्यक्रम अधिकारी ने पहले स्थान पर सफलता पाई है। जिसमें अख्तर हसन रिजवी डिग्री कालेज जौनपुर के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार मौर्या व कुटीर पीजी कॉलेज चक्के के वरिष्ठ अधिकारी श्री निवास तिवारी के नाम यह सफलता मिली। जिसका सूचना मिलते पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. निर्मला मौर्य ने सफल कार्यक्रम अधिकारियों एवं एनएसएस परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह उपलब्धि एक गौरव के समान है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।