जौनपुर , रजिस्ट्री ऑफिस से बृद्ध महिला को उठा ले गए दबंग , पूरे कलेक्ट्रेट में हड़कम्प #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर । अपनी जमीन बेचने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस आयी बृद्ध महिला को आधा दर्जन दबंग दिनदहाड़े उसे उठा ले गए । एसपी ऑफिस से सटे यह वारदात होने से पूरे कचेहरी परिसर में हड़कम्प मच गया । मजे की बात है इसकी भनक पुलिस तक को नही लगी । मीडिया कर्मियों के माध्यम से सीओ सिटी को यह जानकारी हुई तो वे तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया उन्होंने महिला को सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए दो टीमें गठित कर दिया है ।
सीओ सिटी सुशील कुमार के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर इमलो गांव की निवासी हीरावती देवी विधवा है उसे कोई संतान भी नही है , आज वह अपनी चार बिस्सा जमीन को अपने गांव की निवासी संगीता निषाद को बेचने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस आयी हुई थी , अभी कागज पत्र तैयार हो रहा था इसी बीच चार महिलाओ समेत आधा दर्जन लोग रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचकर उसे जबरदस्ती उठा ले गए ।
मौके पर भारी हुजूम होने के बाद भी किसी ने न तो विरोध किया न ही पुलिस को सूचना देने की जहमत उठाई । रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारी भी तमाशा देखते रहे । इस मामले पर मीडिया कर्मी सीओ सिटी की बाईट लेने के लिए गए तब उन्हें इसकी जानकारी हुई । सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद महिला की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लाइन बाजार और जफराबाद थाने की पुलिस को लगा दिया है ।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।