• Breaking News

    जौनपुर, प्रकृति की गजब की लीला , एक रात में खेत में खुद गया कुआं #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर।  जिले में रविवार रात चार फीट की परिधि में 35 फीट जमीन धंस गई। यह घटना जिले के सुरहुरपुर गांव में स्थित धान के खेत में हुई। संयोग ही था कि उस वक्त खेत में कोई नहीं था नहीं तो हादसा हो सकता था। जमीन धंसने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। 


    माना जा रहा है कि इस स्थान पर पूर्व में कभी कुआं रहा होगा। इसकी मिट्टी बारिश के चलते धंस गई। हालांकि गांव के बुजुर्गों को भी पता नहीं है कि यहां कभी कुआं था। सुरहुरपुर गांव निवासी रामधनी चौहान ने घर से करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित खेत में धान की रोपाई की है। रविवार रात किसी समय खेत में जमीन धंस गई। सोमवार को रामधनी धान के खेत से घास निकालने पहुंचे तो कुएं जैसा गड्ढा देखकर हैरान हो गए।  खेत में चार फीट की परिधि में बने गहरे गड्ढे में करीब दस फीट नीचे पानी भरा था। इससे उसकी गहराई का पता नहीं चल पा रहा था। 

    सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सी में ईंट बांधकर गड्ढे में डाला तो पता चला कि उसकी गहराई 35 फीट है। मौके पर जुटे लोगों का मानना है कि यहां कभी कुआं रहा होगा, जिसे बाद में पाट दिया गया होगा। बारिश के चलते मिट्टी बैठ गई। हालांकि मौके मौके पर जुटे 70 से 80 वर्ष के बुजुर्गों को भी यह पता नहीं है कि यहां कभी कुआं रहा था।  60 साल के रामधनी चौहान का कहना है कि इस खेत में उनके पिता जी के समय से खेती हो रही है है। अगर कभी धान की रोपाई के समय इसी तरह जमीन धंसी होती तो हादसा हो सकता था।
    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad