• Breaking News

    जौनपुर, दोस्त ने चाकू से गोद कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव में लगभग 22 वर्षीय सतीश पुत्र सुभाष की शौच के बहाने हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि उसके साथी ने ही चाकू से गोद करके हत्या किया है। मृतक पेंटर का काम करता रहा जिसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। 


    जानकारी के अनुसार बीती रात दोनों दोस्त बाजार में घर लौटे जो साथ ही घर से 5 सौ मीटर दूर तालाब पर शौच को गये। बताते हैं कि दोनों में किसी बात को लेकर हाथापाई शुरू हो गयी। बात इस कदर बिगड़ गयी कि दोस्त ने चाकू निकालकर सतीश के सीने समेत शरीर पर आधा दर्जन से अधिक वार कर घायल कर दिया। 

    मौके पर बगल में शौच को गये बच्चों ने इसकी सूचना घायल के घर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण सहित परिजन जख्मी को उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय ले गये जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी। 

    परिजन बगैर सूचना दिये शव घर लेकर चले गये जहां सूचना पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दूबे, कोतवाल निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र समेत सर्किल के थानों की फोर्स पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश में लग गयी है।
    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad