• Breaking News

    जौनपुर, आचार्य नरेन्द्र देव युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया मुआयना #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    केराकत / जौनपुर - केराकत ब्लाक क्षेत्र के अमिहीत गांव में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के भवन निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह प्रसार निदेशक डॉ एपी राव और वर्क्स प्लान के डायरेक्टर ओ पी सिंह ने रविवार को केन्द्र का निरीक्षण किया।


    स्थान देखने के बाद कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने निर्माण निगम के इंजीनियर सौरव सुमन को भवन निर्माण का कार्य की प्रक्रिया यथा शीघ्र प्रारम्भ करने को कहा। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास और उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। 

    उन्होंने जेई से भवन निर्माण में अपना सर्वोत्तम देने की सलाह दी। कहा कि खराब गुणवत्ता किसी कीमत पर क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर कुलपति ने केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र रघुवंशी, डॉ एके सिंह और वीके सिंह के कार्यों की भी समीक्षा के पश्चात सराहना की। 

    कुलपति डॉ विजेंद्र ने ऊसर भूमि सुधार के लिए और प्रयास करने की सलाह दी। इस अवसर पर केन्द्र के ओएस प्रदीप, धीरज, परमेंद्र और विवेक आदि मौजूद रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad