जौनपुर, सड़क हादसे में तीन घायल, एक की गयी जान #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के मछलीशहर मड़ियाहूं मार्ग पर अरुआवा गांव में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरावां गांव निवासी दो सगे भाई शैलेश 18 वर्ष व धर्मेंद्र 22 वर्ष किसी काम से मछलीशहर आये थे। घर वापस जाते समय ज्यों ही अरुआवा पहुँचे कि सामने से आ रहे बाइक सवार जमालपुर निवासी अनमोल सिंह 24 वर्ष व देवरिया गांव निवासी अजय कुमार 25 वर्ष की बाइक आमने-सामने टकरा गयी। घटना में चारों लोग घायल हो गये जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शैलेश की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद सिकरारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।