• Breaking News

    जौनपुर, सीएमओ ने पीसीवी टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update Newsजौनपुर। न्यूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन (पीसीवी) को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में समावेशित कर दिया गया। उक्त समावेशन जिला महिला चिकित्सालय के टीकाकरण सत्र पर किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार ने बच्चे को पीसीवी का टीका लगाकर किया। 


    उन्होंने कहा कि आज से पूरे जनपद के हर सत्र पर नियमित रूप से बच्चों को यह टीका लगाया जायेगा। यह टीका न्यूमोनिया, मैंनिन्जाइटिस जैसे खतरनाक बीमारियों से बच्चों की पूर्ण सुरक्षा करेगा। इस विशेष प्रकार के टीका के समावेशित होने पर 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दरों में भी भारी कमी आयेगी। जनपद में भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा बाल स्वास्थ्य पोषण माह का कार्यक्रम 13 अगस्त से 12 सितम्बर 2020 तक चलाया जा रहा है। इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय में 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को टीकाकरण सत्रों पर टीकाकरण के साथ-साथ विटामिन-ए की खुराक पिलायी जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार ने अपील किया है कि इस माह के दौरान अपने 09 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकाकरण करवाते हुये विटामिन-ए की महत्वपूर्ण खुराक अवश्य पिलायें एवं पीसीवी टीकाकरण भी कराये। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आईएन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस सरोज, डा. एके पाण्डेय, रेनू सिंह, शिशिर रघुवंशी, प्रवीण पाठक, अश्वनी जायसवाल, राजबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad