जौनपुर, राशन न मिलने व घटतौली के विरोध में कार्डधारकों ने दुकान पर जमकर किया हंगामा #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बर्रैया के सौ से अधिक कार्डधारकों ने अभी तक राशन न मिलने तथा राशन की घटतौली के विरोध में रविवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन विक्रेता के विरोध में नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने मौके पर पहुँचकर किसी तरह मामला शांत कराया। बता दें कि सरकार द्वारा कोरोना महामारी को लेकर कार्डधारकों में अतिरिक्त खाद्यान्न वितरण हेतु आया है। रविवार को कार्डधारक जब दुकान पर खाद्यान्न लेने पहुंचे तो कोटेदार दुकान पर ताला जड़कर गायब हो गया। देखते ही देखते गाँव के सभी कार्डधारक मौके पर जमा हो गये।
सुबह 7 से 11 बजे तक कोटेदार का इन्तजार करते लोग मायूस हो गये। तब कार्डधारकों ने मौके पर कोटेदार के विरोध में नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उनका आरोप है कि कोटेदार खाद्यान्न वितरण में घटतौली करने के साथ ही निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत वसूली करता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों के लिए आये निःशुल्क खाद्यान्न का भी मूल्य कोटेदार वसूली करता है।
राशन की दुकान पर रेट बोर्ड नहीं लगा है जिससे लोगों को रेट, खाद्यान्न की मात्रा आदि की जानकारी नहीं हो पाती है। हंगामा खड़ा करने वाले कार्डधारकों में सितारा, निर्मला, सुभद्रा, रजनी, गीता, ज्योति, कमरुन्निशा, रिजवाना, परवीन बानो, नाजमा, शौकत अली, रामसेवक, राम आसरे, पुन्नवासी, चमेला देवी, सुशीला देवी, नीलकमल, राजकुमार आदि प्रमुख रहे।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।