• Breaking News

    जौनपुर, पैतृक गांव को आत्मनिर्भर तथा आदर्श गांव बंनाने के लिए संकल्पित-मनोज दुबे #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    गंगेश बहादुर सिंह 


    सुजानगंज (जौनपुर) - भारत के विकास का रास्ता गांवो से ही होकर गुजरता है इसी कहावत को चरित्रार्थ करते हुए मछलीशहर तहसील स्थित ग्राम सभा सोगरा बीरबलपुर,बोडेपुर ग्राम सभा सभी ग्रामीणों को सम्मिलित कर बिना सरकारी मदद लिए आधारभूत चीजो की उपलब्धता के साथ साथ आधुनिक रूप से सक्षम बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया है जिसकी अगुवाई मनोज दुबे जी कर रहे है, पूरे ग्राम सभा में एलईडी बल्ब, हर घर तक स्वच्छ पेयजल तथा सभी ग्रामीणों के घरों को सड़क से जोड़ने के साथ साथ लोगो को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए योगाभ्यास, संगीत और संस्कार केंद्र की निःशुल्क शिक्षा की ब्यवस्था की गयी है, तथा गांव में पढ़ने वाले बच्चो को मुम्बई और दिल्ली के प्रोफेसर्स द्वारा आईआईटी ,आईआईएम के लिए मोटिवेशन क्लास व टेक्निकल ट्रेनिंग,प्रसिद्ध वैज्ञानिक द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग का शुभारंभ जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा जिससे बच्चों को घर बैठे निःशुल्क उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त हो सकेगी साथ ही मेडिकल औए आईआईटी के बच्चो को निःशुल्क तैयारी भी कराई जाएगी, भारत को कॄषि प्रधान देश कहा जाता है ऐसे में किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीक से प्रशिक्षण दिया जाएगा,जिससे लोगो को स्वरोजगार भी उपलब्ध हो सक।,गांव के किनारे पर अवस्थित मन्दिर सिर्फ अध्यात्म का केंद्र ही नही है बल्कि सम्पूर्ण गांव की जातिगत विषमता को समाप्त करते हुए सामाजिक समरसता सौहार्द्र और भाईचारे का पैगाम दे रहा है,जहां प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाता है,और जन्माष्टमी दशहरा और शिवजयंती पर  गांव के सामूहिक संयोजन से बड़ा आयोजन भी किया जाता है,ऐसे में सम्पूर्ण गांव के सहयोग और कुशल उधमी मनोज दुबेजी के नेतृत्व में सोगरा(सोनरवल)गांव एक आदर्श और आत्मनिर्भर गांव बनने जा रहा है,इसी संकल्प को पूरा करने के लिए गांव में 200 पौधो का वृक्षारोपण और सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित भाव से दिनरात मेहनत करने वालो में कौशलेष दुबे,डॉक्टर दिनेश चंद्र दुबे,अनिल दुबे,धर्मराज दुबे,अभिषेक दुबे,ओम प्रकाश दुबे,हरीशंकर दुबे,हौसिला प्रसाद दुबे,रोहित दुबे,उग्रसेन यादव,रंग बहादुर गुप्ता, धनश्याम गुप्ता,व सभी ग्रामीणों  के सहयोग से आत्मनिर्भर गाव का सपना साकार हो सकता है।
    ad 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad