• Breaking News

    जौनपुर, वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर घायल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर बीते रविवार की रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। 


    बताते हैं कि प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थानान्तर्गत नौडेरा निवासी रत्नाकर बिन्द पुत्र सुधाकर बिन्द अपनी पत्नी के साथ बाइक से रविवार को किसी रिश्तेदार के यहाँ मछलीशहर गया था। देर रात्रि घर लौटते समय रात्रि लगभग 11 बजे सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। रत्नाकर बाइक समेत सड़क के किनारे जा गिरा जिससे उसे गम्भीर चोटें आयीं। 

    मौके पर पहुँची सतहरिया पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि रत्नाकर की पत्नी को मामूली चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
    ad
    ad





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad