जौनपुर, दुकानदारों को मिली राहत, एसडीएम ने निर्देशों के पालन को दी चेतावनी #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
शाहगंज, जौनपुर। बिना मास्क पहने दुकान पर बैठने वाले नगर के 2 दुकानदारों को फिलहाल राहत मिल गई है। उपजिलाधिकारी ने दोनों व्यापारियों पर कार्रवाई वापस लेने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने यह फैसला नगर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद लिया। हालांकि साथ में यह भी जोड़ा कि व्यापारी जागरूक हो जाएं और दिशा निर्देशों का पालन करे जिससे प्रशासन को कार्रवाई करने का मौका ही न मिले।
बताते चलें कि बीते 19 अगस्त को निरीक्षण के दौरान कलक्टरगंज स्थित दो दुकानों कलावती ट्रेडिंग कम्पनी एवं माँ अन्नपूर्णा भण्डार पर दुकानदार बगैर मास्क पहने मिले थे। इस पर उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा ने दोनों पर 5-5 सौ का अर्थदण्ड एवं दुकानों को 5 दिन तक सीज करने का आदेश दिया था।
आदेश 21 अगस्त से लागू होना था लेकिन 22 और 23 अगस्त को लाक डाउन की वजह से नहीं हो सका। ऐसे में सोमवार 24 अगस्त को उद्योग व्यापार मण्डल की तहसील और नगर इकाई के पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल की अगुवाई में इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों पर लगे दण्ड को वापस लेने की गुजारिश की।
पदाधिकारियों ने यह विश्वास भी दिलाया कि व्यापारी शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों का पूरी तन्मयता से पालन करेंगे और ऐसा न करने वालों पर प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। बातचीत के बाद उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों के दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की शर्त पर दोनों दुकानदारों पर हुई कार्रवाई वापस लेने का आश्वासन दिया।
उन्होंने उद्योग व्यापार मण्डल को सभी व्यापारियों को इस दिशा में जागरूक करने की जिम्मेदारी भी दी। नगर अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल ने सभी व्यापारियों से निवेदन किया कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करें, ताकि ऐसी किसी भी कार्रवाई का मौका न मिले । इस दौरान तहसील महामंत्री अर्पित जायसवाल, नगर महामंत्री सौरभ सेठ, कोषाध्यक्ष अम्बरीष पांडेय, उपाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, रूपेश जायसवाल, प्रमोद सिंह, विधिक सलाहकार रामजी चौरसिया भी मौजूद रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।