• Breaking News

    जौनपुर, भू-माफिया को गिरफ्तार कर ले गयी खेतासराय पुलिस #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। जबरन जमीन पर कब्जा कर रहे एक भू-माफिया को खेतासराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आतंक का पर्याय बने इस भू-माफिया की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 



    जानकारी के अनुसार खेतासराय क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी दो सगे भाई क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके हैं। आये दिन लोगों की जमीनों पर कब्जा करना और दूसरों की जमीनों पर मुकदमा करके वसूली करना इन दो भाइयों का पेशा बन चुका है। 

    बताते हैं कि खेतासराय और शाहगंज क्षेत्र के 104 लोगों की जमीनों पर इन दबंग भाइयों ने मुकदमा कर रखा है। बड़ा भाई दो बार जिला बदर भी किया जा चुका है लेकिन पुलिस की मिलीभगत से यह दोनों भू-माफिया आये दिन लोगों को प्रताड़ित करते रहते हैं।

    रविवार की दोपहर उक्त भू-माफिया गोरारी गांव में एक जमीन कब्जा कर रहा था। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मारपीट हो गयी। मौके पर थानाध्यक्ष पहुंच गये जिन्होंने भू-माफिया सिकन्दर आलम निवासी पारा कमाल को गिरफ्तार कर लिया।
    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad