जौनपुर, जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में पतंजलि योग परिवार के कार्यकर्ताओं ने जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया। साधकों ने गिलोय, तुलसी, एलोवेरा, हल्दी, नीम और अश्वगंधा जैसी औषधियों से युक्त जड़ी बूटियों को रोपण करने के साथ वितरण किया।
पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी संतोष संघर्षी ने बताया है कि सदियों से अपने देश की चिकित्सा के मूल में आयुर्वेद ही रहा है इसलिए अब पुनः आयुर्वेद की ओर लौटकर ही सम्पूर्ण स्वास्थ्य को अर्जित किया जा सकता है। पचहटियाँ स्थित हरीमूर्ति वाटिका में औषधि पौधों का रोपण करते हुए पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि आज कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में आयुर्वेदिक औषधियां ही एक तरह से ढाल बनकर जीवन रक्षक साबित हो रही हैं। सभी औषधी पौधों का व्यापक पैमाने पर रोपण और संरक्षण किया जाय।
इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, डा. हेमन्त, डा. ध्रुवराज, सिकन्दर, डा. संजय, नन्दलाल, ममता भट्ट, कुलदीप, विकास, वीरेन्द्र, शम्भूनाथ, प्रेमचंद, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।