• Breaking News

    जौनपुर, आभूषण व नगदी सहित दस लाख की चोरी। #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर (सिरकोनी) - जाफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर निवासी राजनाथ गिरी के घर मे सोमवार की रात  चोरो ने छत पर चढ़ कर सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर घुस कर दस लाख रुपए की कीमत के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया।रात में ही परिजनों को चोरी की जानकारी जैसे हुई।112 नम्बर पर डायल कर सूचना दिया।



    सुबह जाफराबाद पुलिस मामले की जानकारी लेने पहुची।।तो परिजनों ने चोरी की  गई सामानों तथा नगदी सहित सामानों की लिस्ट दिया ।लिस्ट के अनुसार लालबहादुर का 85000 रुपए नगद उसके साथ अटैची में रखे दो पायल, दो सोने के चैन, हार एक, मांग टीका एक, अंगूठी छः, नाथिया एक, झुमका तीन, करधनी एक,पैजनी दो, आयरन दो, 64000 नगद, आयरन, दो चैन ,दो अंगूठी ,एक पायल,पूरे सामान व नगदी का विवरण मुखिया राजनाथ गिरी ने दिया । दस लाख रुपए से अधिक के समान की चोरी देख जाफराबाद थानाध्यक्ष ने डॉग स्क्वायड, फ़िंगरप्रिंट के लोगो को बुलाया । उसके साथ सीओ सिटी सुशील सिंह भी घटना स्थल पर पहुँच गए। डॉग स्क्वायड  घर मे पहुचने पर उसे चोरी के स्थान पर ट्रेनर ने जैसे डॉग स्क्वायड को छोड़ा  तो वह  घर मे ही बिटिया  माला गिरी के कमरे के पास ही बैठ गया। फ्रिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ने बताया कि कही भी फिंगर का छाप दरवाजा, हैंडिल व अन्य जगहों पर नही मिला। 

    इस विषय मे जब जाफराबाद थानाध्यक्ष से पूछा गया कि चोरी दस लाख के लगभग हुई । परिवारजनों का  कहना है।तो उंन्होने कहा  मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। चोरी में किसी के फिंगर के साथ कोई सबूत नही मौके पर मिला। डॉग स्क्वायड भी घर के भीतर ही रह गया। जबकि सीओ सुशील कुमार सिंह से इस संदर्भ में बात किया गया। तो उंन्होने भी मामला संदिग्ध बताया।
    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad