• Breaking News

    जौनपुर, रोटरी क्लब ने लगाया शिविर, वीडीओ महराजगंज ने किया रक्तदान #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। रोटरी क्लब द्वारा अमर शहीदों के सम्मान में बीते 26 जुलाई को आयोजित कारगिल विजय दिवस से जारी रक्तदान माह के 35 वें दिन रविवार को रक्तदान हेतु पुनः विशेष शिविर आईएमए ब्लड बैंक लाइन बाजार पर आयोजित किया गया। 


    शिविर में रक्तदान करने हेतु कोविड-19 सम्बन्धी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए 5 स्वैच्छिक रक्तदाता उपस्थित हुए जिसमें जाँचोपरान्त केवल अजय मिश्र ग्राम पंचायत अधिकारी महराजगंज रक्तदान हेतु उपयुक्त पाये गये जिनका स्वास्थ्य व हीमोग्लोबिन स्तर ठीक था। रोटरी क्लब के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र व सचिव देवेंद्र सिंह की उपस्थिति में उन्होंने रक्तदान किया। 

    शिविर के संयोजक व आईएमए सचिव डा. एए जाफरी व निवर्तमान क्लब अध्यक्ष अमित पाण्डेय द्वारा रक्तदान हेतु समुचित प्रबन्ध कर रक्तदान को सकुशल संपन्न होने में सराहनीय योगदान दिया गया। इस दौरान संस्थाध्यक्ष ने आगामी 2 अक्टूबर तक इस तरह का आयोजन चलते रहने की बात कही।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad