• Breaking News

    जौनपुर, संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन एवं समृद्ध भाषा- डाॅ०विनय कुमार त्रिपाठी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    ✍️गंगेश बहादुर सिंह
    सुजानगंज (जौनपुर) - क्षेत्र के श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय, सुजानगंज,जौनपुर में श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस के अवसर पर सप्तदिवसीय संस्कृत व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है।


     महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ0 विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि व्याख्यान महाविद्यालय के फेसबुक पेज पर 1:00 बजे अपराह्न  प्रतिदिन प्रसारित किया जाएगा। इसमें विभिन्न संस्थानों के संस्कृत जगत् के विद्वानों द्वारा भिन्न -भिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। जिससे छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, शोधार्थियों के साथ-साथ सभी सुधी जन का ज्ञानवर्धन होगा। तथा भारतीय भाषा में संस्कृत सबसे प्राचीन एवं समृद्ध भाषा के रूप में आज भी भारतीय परिवेश में अपने आप को स्थापित किए हुए हैं। 

    इसी परिपेक्ष्य में "संस्कृत एवं अखंड भारत" विषय पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व संकायाध्यक्ष एवं अध्यक्ष तुलनात्मक धर्म-दर्शन विभाग के प्रोफेसर हरि प्रसाद अधिकारी जी का व्याख्यान आज 1:00 बजे अपराह्न होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ० जयप्रकाश तिवारी द्वारा की जाएगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad