• Breaking News

    जौनपुर, शिक्षक नेता धर्मेन्द्र यादव ने साथियों संग किया भ्रमण #JaunurUpdateNews

    Jaunur Update News
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं पेंशनविहीन शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने इकाई के पदाधिकारियों के साथ जनपद के नेहरू इण्टर कालेज पतहना, राष्ट्रीय इण्टर कालेज व पीजी कालेज जमुहाई, द सनराइज इं. कालेज भकुरा, सहकारी इण्टर कालेज मेहरावां में शिक्षकों से मुलाकात करते हुये कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी महामारी से बचाव के उपाय के प्रति शिक्षकों को जागरूक करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दिया। 


    साथ ही कहा कि जिस तरह विदेशी हुकुमत रूपी गुलामी की बेड़ियो में जकड़ी मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए देश के नौजवानों को आगे आना पड़ा और अपने जान की बाजी लगानी पड़ी, आज देश के उन्हीं अमर बलिदानियों से प्रेरणा लेते हुए लाखों  युवा, नौजवान शिक्षकों को शिक्षा के निजीकरण करने की साजिश को नाकाम करने के लिए, एनपीएस को भारत से भगाने और बुढ़ापे की लाठी रुपी पुरानी पेंशन बहाल कराने एवं वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू कराने के लिए आगे आना होगा तभी शिक्षक कर्मचारियों और अधिकारियों का हक अधिकार मान सम्मान और सेवा सुरक्षा की गारंटी हो सकेगी। सम्पर्क के दौरान अजीत चौरसिया, डा. चन्द्रसेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीतेश यादव आदि मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad