UP MLA Vijay Mishra : बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश का एक और बाहुबली मध्य प्रदेश में पकड़ाया है। करीब 70 आपराधिक मामलों में नामजद भदोही से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा फरार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन करने के बाद आगर-मालवा में पकड़े गए। इससे पहले यूपी का सबसे खूंखार और कुख्यात बदमाश विकास दुबे भी महाकाल के दर्शन करने के बाद पकड़ा गया था। बाद में कानपुर ले जाते समय विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया। वहीं विधायक विजय मिश्रा ने भी अपनी एनकाउंटर की आशंका जताई है। उनका कहना है कि वे ब्राह्मण हैं, इसलिए पुलिस एनकाउंटर कर सकती है।
विजय मिश्रा ने खिलाफ गुंडा एक्ट में ताजा केस दर्ज हुआ है। इसके बाद से भदोही पुलिस को उनकी तलाश थी और इसीलिए मध्य प्रदेश पुलिस को भी अलर्ट किया गया था। वैसे अपराध से विजय मिश्रा का पुराना नाता है। वे कितने बड़े बाहुबली हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त लहर के बावजूद उन्होंने भहोदी की ज्ञानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया था।
UP MLA Vijay Mishra: राजनीतिक और बाहुबल का एक और उदाहरण
UP MLA Vijay Mishra एक बात का एक और उदाहरण है कि राजनीतिक और बाहुबल किस तरह एक-दूसरे के साथ चलती हैं। UP MLA Vijay Mishra चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत 1990 में कांग्रेस से की थी। तब Vijay Mishra ब्लॉक प्रमुख थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और 2002 में पहली बार ज्ञानपुर से विधायक बने। इसके बाद 2008 और 2012 में भी उन्हें कोई नहीं हरा पाया। 2017 में अखिलेश यादव ने टिकट नहीं दिया तो निषाद पार्टी में चले गए और जीतकर आए।
Vijay Mishra का मायावती से था छत्तीस का आंकड़ा



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।