• Breaking News

    जौनपुर, पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्हार की मनायी गयी 111वीं जयंती #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। नगर के मुरादगंज स्थित संत राम सुभीख प्रजापति धर्मशाला में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने संविधान सभा के सदस्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्हार की 111वीं जयंती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाई गई। 


    इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी मोहिन्द्र प्रजापति मुख्य अतिथि, भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रजापति, संपादक ओम प्रकाश प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी लौटन प्रजापति विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि मोहिन्द्र प्रजापति ने डा. रत्नप्पा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रजापति समाज को जय रत्नप्पा जी नाम का सम्बोधन करना चाहि जिससे हमारी पहचान बन सके। 

    विशिष्ट अतिथि अम्बिका प्रजापति कार्यक्रम स्थल के सामने जाती हुई ट्रेन का उदाहरण देते हुए कहा कि अभी तक हमारा समाज ट्रेन का डिब्बा बनकर राजनैतिक पार्टी में ट्रेन के डिब्बे की तरह पीछे रहा है परंतु अब राजनीति का इंजन बनकर देश व प्रदेश की सत्ता हासिल करेंगे। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश प्रजापति ने कहा कि समाज के लोग अलग-अलग पार्टी बनाकर चुनाव में कूद रहे हैं। 

    लोगों को ऐसा न करके आपसी सहामति से आने वाले चुनाव में किसी एक को मैदान में उतारकर उसका समर्थन करे। विशिष्ट अतिथि लौटन प्रजापति व मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय समता समाज पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी विजय प्रजापति ने जय रत्नप्पा जी कह कर समाज को एकजुट करने पर बल दिया। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संतराम सुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा करने का वक्त आ गया है। भगवान दक्ष प्रजापति व रत्नप्पा कुम्भार की जंयती धूमधाम से मनाई जाय। संचालन शिवशंकर प्रजापति ने किया।

     कार्यक्रम आयोजक अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार महेन्द्र प्रजापति ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इसके पहले नईगंज रेलवे क्रासिंग प्रयागराज मार्ग पर भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रजापति व वरिष्ठ समाजसेवी मोहिन्द्र प्रजापति के पहुंचने पर प्रजापति समाज द्वारा जोरदार स्वगत किया गया। 

    इस अवसर पर विपत राम प्रजापति, अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति, भारतीय समता समाज पार्टी प्रदेश सचिव लालजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति, जिला महासचिव डा. संजीव प्रजापति, महेन्द्र चौधरी, संस्कार सेवा सोसाइटी प्रतापगढ़ के कोषाध्यक्ष महेश प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad