• Breaking News

    जौनपुर, 12 दिन बाद भी नाबालिग का नहीं मिला सुराग #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली में लगभग दो सप्ताह पहले नाबालिग युवक के अपरहण की तहरीर दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया किन्तु अभी तक युवक का कहीं सुराग नहीं मिला है। 


    मालूम हो कि थलोई गांव निवासी 17 वर्षीय विमल शर्मा पुत्र बृजेश शर्मा दो सप्ताह पहले घर वालों को मछलीशहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उस दिन घर से निकलने के बाद परिजनों द्वारा खाफी खोजबीन की गई किन्तु वह नहीं मिला। 

    खोजबीन के दौरान गायब बालक के पिता को कहीं से खबर मिली कि कुछ लोगों ने उसका अपरहण कर लिया है जिसके बाद वह कोतवाली पहुंच अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्र के अपरहण की तहरीर दी जिसे पुलिस ने दर्ज भी कर लिया किन्तु मुकदमा दर्ज होने के 12 दिन बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला जबकि परिजन किसी अनहोनी की आशंका से लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रहे है। 

    वहीं मामले की छानबीन कर रहे उपनिरीक्षक धनंजय राय ने बताया कि गायब युवक इससे पहले भी कई बार घर पर बिना किसी को बताए भाग चुका है और फिर लौट भी आया है। पुलिस लगातार नाबालिग युवक की खोजबीन में लगी है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जायेगा।

    ad
    ad


      





      



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad